स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा खिजरसराय, सरकारी दफ्तरों से स्कूलों तक फहराया तिरंगा

0
Screenshot_2026_0815_233610.jpg

आर्यावर्त वाणी | गयाजी / खिजरसराय | 15 अगस्त 2026,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
independence-day-sant-thomas-school-cultural-program/'>
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी / खिजरसराय | 15 अगस्त 2026,

खिजरसराय। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

सबसे पहले नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम केशव आनंद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया वहीं डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने शान से तिरंगा फहराया। खिजरसराय प्रखंड कार्यालय में प्रमुख उर्मिला देवी और नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद रिंकू देवी ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प दिलाया।

थाना और प्रखंड कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण

खिजरसराय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष गिरधर उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। वहीं प्रखंड बीवी राम जी कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी दीपेश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी समेत स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को याद रखना सभी का कर्तव्य है।

स्कूलों में बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में PHC प्रभारी डॉ. मीना राय ने ध्वजारोहण किया।

वहीं आदर्श मध्य विद्यालय खिजरसराय में ओम प्रकाश, यशवंत उच्च विद्यालय में प्रभारी लता सिन्हा, संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में निदेशक जिजेश पी, प्रतिभा बाल विद्या मंदिर में प्राचार्य राकेश कुमार ओझा और जज्बा संस्थान में निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया। कई विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल

स्वतंत्रता दिवस को लेकर खिजरसराय प्रखंड में सुबह से ही उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह तिरंगा, देशभक्ति के नारे और राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।

लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page