गयाजी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गांधी मैदान में कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

0
IMG-20260815-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 अगस्त 2026,

गयाजी। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को गयाजी में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम (गांधी मैदान) में आयोजित हुआ, जहां बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

मुख्य समारोह में मगध प्रमंडल की आयुक्त सफीना ए एन, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव सहित अन्य वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

पुलिस मुख्यालय से समाहरणालय तक फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मगध क्षेत्र के आयुक्त कार्यालय सह पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया। आयुक्त सफीना ए एन ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इस दौरान जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत कई वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त कार्यालय में सलामी देते वरीय पदाधिकारी

आईजी विकास वैभव ने पुलिसकर्मियों को दिया निष्ठा से काम करने का संदेश

पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने गयाजी पुलिस परिवार और आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश भी दिया।

SSP कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर जिलाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद एसएसपी ने गयाजी पुलिस परिवार और आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिसकर्मियों से जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
एसएसपी कार्यालय में ध्वजारोहण

समाहरणालय में स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया याद

समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समेत प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

समाहरणालय में सलामी देते जिलाधिकारी

पुलिस केंद्र में परेड का निरीक्षण, तिरंगे को दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र, गयाजी में भी समारोह आयोजित हुआ। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

SSP ने गयाजी पुलिस परिवार और आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने में सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

गयाजी में अलग-अलग सरकारी और पुलिस कार्यालयों में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रमों के दौरान पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा।

पुलिस केंद्र में सलामी लेते एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page