पितृपक्ष में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की पहल, 2 हजार पिंडदानियों के बीच बांटे फल

0
IMG-20261009-WA0006
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 अक्टूबर 2026

गयाजी: पितृपक्ष के अवसर पर गयाजी पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत संस्था की टीम ने लगभग 2,000 पिंडदानियों के बीच फलों का वितरण किया। संस्था ने इस पहल के माध्यम से मानवता, सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया।

जरूरतमंदों की सहायता करना भी सामाजिक दायित्व

संस्था के संस्थापक सह सचिव गणेश सिंह ने बताया कि गयाजी की पावन धरती पर पिंडदान करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना और उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहना सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद संस्था जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गणेश सिंह ने कहा कि मानवाधिकार का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है। संस्था का प्रयास है कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक मानवता और सहयोग का संदेश पहुंचे।

सामूहिक भागीदारी से सेवा कार्य को मिला बढ़ावा

इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और संगठन की एकता, अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का परिचय दिया। सदस्यों ने भविष्य में भी जनहित और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों को मिल-जुलकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शंभू प्रसाद, सुजीत कुमार, पंकज बरनवाल, सतेन्द्र कुमार, कपिल कुमार, अनामिका शर्मा, जारा खान, ममता कुमारी, सिमरन प्रवीण, साधना देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page