मिनी पितृपक्ष मेला: तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट, व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए DM–SSP का संयुक्त निरीक्षण

0
1766909711488.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 27 दिसंबर 2025,

गयाजी; 25 दिसंबर से प्रारंभ हुआ मिनी पितृपक्ष मेला 25 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में तीर्थयात्री गया पहुंच रहे हैं। विष्णुपद मंदिर परिसर तथा देवघाट क्षेत्र में भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने देर शाम विष्णुपद मंदिर व आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा सुविधा विस्तार को लेकर संवास सदन सभागार में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

4–5 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना

विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने प्रशासन को बताया कि मिनी पितृपक्ष मेला के दौरान लगभग चार से पाँच लाख तीर्थयात्री आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यवस्था सुदृढ़ करना आवश्यक है।

रोशनी, अलाव और सफाई पर विशेष जोर

✳️DM ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि—

🔹देवघाट पर सभी खराब स्ट्रीट लाइटें तुरंत ठीक हों।
🔹सिटी मैनेजर एवं निगम कर्मी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें।
🔹ठंड को देखते हुए देवघाट तथा विष्णुपद संवास सदन के पास अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

✳️सफाई को लेकर भी DM ने स्पष्ट निर्देश दिए कि—

🔹मंदिर प्रांगण की सफाई मंदिर प्रबंधकारिणी करेगी।
🔹देवघाट व बाहरी परिसर की सफाई नगर निगम करेगा।
कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
🔹चेंजिंग रूम, टॉयलेट और पेयजल व्यवस्था को फंक्शनल करने का निर्देश

✳️पीएचईडी विभाग को

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

🔹घाट पर लगे चेंजिंग रूम तुरंत दुरुस्त करने,
🔹नगर निगम के साथ तालमेल कर सभी टॉयलेट को पूर्णतः चालू रखने का निर्देश दिया गया।

बड़े वाहनों की पार्किंग की नई व्यवस्था

✳️मेला में अधिकांश तीर्थयात्री बड़े बसों से आ रहे हैं। इसे देखते हुए DM ने आदेश दिया—

🔹BIPARD से घुघरी टाड़ मुख्य सड़क किनारे फ्लैंक पर बसों की पार्किंग कराई जाए।
🔹रात्रि में पेट्रोलिंग कर वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश

🔹विष्णुपद की ओर जाने वाली सभी ऑटो/टोटो को बंगाली आश्रम के पास ही रोका जाएगा—ताकि मंदिर के पास जाम की स्थिति न बने।
🔹चंदचौरा मोड़ से मंदिर तक के रास्ते पर अवैध फुटपाथी हटाए जाएंगे, और सब्जी विक्रेताओं को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा।
🔹ट्रैफिक नियमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
🔹क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने का निर्देश दिया गया।

पुलिस की ओर से कंट्रोल रूम संचालित

✳️SSP ने बताया कि—

🔹संवाद सदन के ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल रूम संचालित है, जहां वॉकी-टॉकी से लैस पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।
🔹विष्णुपद परिसर में 7 प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
🔹विशेषकर शाम को बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।
🔹तैयार रूट-प्लान के अनुसार वाहनों की जांच और निगरानी जारी है।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मेला अवधि में तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सभी जरूरी व्यवस्थाएं सख्ती से लागू की जाएंगी।

बैठक में विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी के पुरोहित, सदर SDO, नगर पुलिस उपाधीक्षक, वरीय उप समाहर्ता, यातायात डीएसपी, नगर निगम व पीएचईडी के अधिकारी सहित कई विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page