मगध में पुलिस-जनता संवाद की नई शुरुआत, हर महीने के पहले शनिवार को होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’

0
Screenshot_2026_0530_200132.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 30 मई 2026,

गयाजी: मगध क्षेत्र के नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक नई और महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव के निर्देश पर अब मगध क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाना, स्थानीय समस्याओं का समाधान करना तथा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इस कार्यक्रम का पहला लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा।

एसएसपी और एसपी करेंगे कार्यक्रम की निगरानी

इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आईजी कार्यालय द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग और सफल संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि वे चयनित स्थलों की समीक्षा करें ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मगध के 142 थाना क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

पुलिस प्रशासन द्वारा मगध क्षेत्र के सभी 142 थाना क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक और सुलभ स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों की आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के तहत गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्र में लोक-संवाद गोष्ठी आयोजित होगी, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

जनभागीदारी से मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

गोष्ठी में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, व्यापारी, युवा एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक भी भाग लेंगे। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा, स्थानीय स्तर पर विवादों के समाधान में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में आम लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

पुलिस-जनता संबंधों को नई दिशा देने की पहल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं होगा, बल्कि यह पुलिस और समाज के बीच साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। इससे नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होगा और पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

नीचे दिये गए लिस्ट में देखिए आपके थाना क्षेत्र में कौन सी जगह होगा कार्यक्रम आयोजित 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page