पुलिस की सक्रियता से अपहरण का मामला सुलझा, महकार थाना ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
IMG-20251009-WA0010.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 अक्टूबर 2025,


गयाजी, जिले के महकार थाना क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय स्वीटी कुमारी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महकार थानान्तर्गत दर्ज कांड संख्या–164/23 के तहत पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम सरौंजी निवासी सुमित्रा देवी, पति रंजू शर्मा ने थाना में आवेदन दिया कि उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी 22 जुलाई 2023 की संध्या लगभग चार बजे घर से बाजार जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया। थानाध्यक्ष महकार थाना के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशेश्वर मांझी, पिता महेश्वर मांझी, साकिन टेटुआ, थाना अतरी, जिला गया के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस द्वारा अपहृता स्वीटी कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया था। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page