गुरुआ में जेवर दुकानदार को गोली मार लूट, पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी

0
IMG-20260528-WA0014.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 मई 2026,

गयाजी: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 7 बजे अपराधियों ने एक जेवर दुकानदार प्रभाकर कुमार वर्णवाल को गोली मारकर कुल 40 लाख रुपए के नगदी एवं जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घायल दुकानदार को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए एएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

एसएसपी और पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी टीम अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहा अभियान

पुलिस द्वारा घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

पुलिस ने जल्द खुलासे का किया दावा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page