खिजरसराय खाद गोदाम में अवैध संचालन का आरोप, डीएम से जांच की मांग

0
IMG-20260311-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 मार्च 2026,

गयाजी: बिहार राज्य खाद निगम के खिजरसराय स्थित खाद गोदाम में अवैध संचालन का आरोप सामने आया है। इस मामले को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमिटी खिजरसराय के नेता नवल किशोर शर्मा ने बुधवार दिनांक 11 मार्च 2026 को जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

तबादले के बाद भी संचालन का आरोप

दिए गए आवेदन में कहा गया है कि खिजरसराय खाद गोदाम के प्रबंधक विशाल कुमार का करीब छह माह पहले तबादला नीमचक बथानी कर दिया गया था। इसके बावजूद वे अब भी खिजरसराय गोदाम का संचालन कर रहे हैं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संजीत कुमार नामक व्यक्ति भी अवैध रूप से गोदाम के कार्यों का संचालन कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीलरों के शोषण की भी शिकायत

नवल किशोर शर्मा ने कहा कि इस व्यवस्था के कारण डीलरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनके साथ शोषण की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अनुश्रवण समिति की बैठक में भी उठा था मामला

उन्होंने बताया कि यह मुद्दा 28 फरवरी 2026 को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में भी उठाया गया था। उस समय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खिजरसराय ने बताया था कि विशाल कुमार का पुनः स्थानांतरण खिजरसराय गोदाम में कर दिया गया है। बैठक के दौरान अध्यक्ष द्वारा स्थानांतरण आदेश की प्रति उपलब्ध कराने और गोदाम की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन देने का निर्देश भी दिया गया था। हालांकि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page