गयाजी जिले की दसों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह, 61 नामांकन रद्द, चार ने वापस लिया नाम

0
image_search_1761316761731.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 अक्टूबर 2025,

गयाजी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत गयाजी जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह (सिम्बल) आवंटित कर दिए गए। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 190 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 61 नामांकन रद्द हुए, जबकि 4 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। शेष प्रत्याशियों को अब चुनाव मैदान में उतरने की अनुमति मिल चुकी है।

🔹 गुरुआ विधानसभा क्षेत्र (225):
कुल 19 नामांकन हुए थे। 6 नामांकन रद्द हुए, 13 प्रत्याशियों को सिम्बल आवंटित हुआ।

🔹 शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र (226):
कुल 22 नामांकन में 7 रद्द हुए, 1 ने नाम वापस लिया। अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

🔹 इमामगंज विधानसभा क्षेत्र (227):
कुल 16 नामांकन हुए, 9 रद्द हुए। अब 7 प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिला है।

🔹 बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र (228):
16 नामांकन हुए थे, जिनमें 5 रद्द हुए। अब 11 प्रत्याशी को सिम्बल मिला है।

🔹 बोधगया (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र (229):
17 नामांकन में 7 रद्द हुए। अब 10 प्रत्याशी चुनाव में हैं।

🔹 गया शहर विधानसभा क्षेत्र (230):
23 नामांकन में सिर्फ 1 रद्द हुआ। अब 22 प्रत्याशी मैदान में हैं।

🔹 टिकारी विधानसभा क्षेत्र (231):
24 नामांकन हुए, 12 रद्द किए गए। 12 प्रत्याशियों को सिम्बल आवंटित हुआ है।

🔹 बेलागंज विधानसभा क्षेत्र (232):
21 नामांकन में 7 रद्द हुए और 2 ने नाम वापस लिया। कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

🔹 अतरी विधानसभा क्षेत्र (233):
15 नामांकन में 3 रद्द हुए। अब 12 प्रत्याशी को सिम्बल मिला है।

🔹 वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र (234):
17 नामांकन में 4 रद्द हुए और 1 प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

कुल मिलाकर गया जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अब कुल 125 प्रत्याशी चुनावी जंग में हैं। आयोग ने सभी को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर निर्वाचन प्रक्रिया के अगले चरण की शुरुआत कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page