अतरी में पत्नी की हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त 6 घंटे में गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

0
IMG-20251022-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 अक्टूबर 2025,

गयाजी, जिला पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला हत्या कांड के मुख्य अभियुक्त को महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अतरी थाना क्षेत्र के बंधु विगहा से सिढ़ जाने वाली देकहिआ बधार में आज सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीमचक बथानी, पुलिस निरीक्षक खिजरसराय और अतरी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गयाजी भेजा।

घटना के संबंध में अतरी थाना कांड संख्या 429/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के निर्देश पर डीएसपी नीमचक बथानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें खिजरसराय के पुलिस निरीक्षक, अतरी थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा के अधिकारी और एफएसएल टीम को शामिल किया गया।

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने मुख्य अभियुक्त श्याम ठाकुर (पिता – सतेन्द्र ठाकुर, निवासी – सीढ, थाना अतरी, जिला गया) को झारखंड के धनबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि पत्नी से चल रहे विवाद और मनमुटाव के कारण उसने गोली मारकर हत्या की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटनास्थल के पास झाड़ी से देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। गयाजी पुलिस अन्य संभावित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

—

 Slug:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page