राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, गयाजी में बैंक व इंश्योरेंस अधिकारियों की बैठक

0
IMG-20251203-WA0012-2.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 दिसंबर 2025,

गयाजी; आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास ने की। बैठक में सभी प्रमुख बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक बैंक ऋण मामलों तथा मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित वादों में नोटिस तामील करा सुलह-वार्ता कर मामलों का अधिकतम निष्पादन कराया जाए।

सचिव अरविंद कुमार दास ने बैंक ऋण वाद तथा मोटर वाहन दुर्घटना मामलों के समाधान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को विवाद का शीघ्र, सरल एवं सस्ती प्रक्रिया में समाधान उपलब्ध कराती है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे बैंक ऋण से जुड़े मामलों को सुलह के आधार पर समाप्त कराकर लाभ उठाएँ। इसके साथ ही सचिव ने बैंक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

▫️राजेश कुमार सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
▫️पर्थ सारथी, प्रशांत कुमार – पंजाब नेशनल बैंक
▫️अभिषेक कुमार – बैंक ऑफ बड़ौदा
▫️विवेक कुमार – बैंक ऑफ इंडिया
▫️रणधीर कुमार – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
▫️संतोष कुमार, बलिंद्र कुमार सिंह – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
▫️प्रकाश कुमार – केनरा बैंक
▫️सतीश कुमार – इंडियन बैंक
▫️केशव कुमार – बिहार ग्रामीण बैंक
▫️वरुण कुमार – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
▫️संदीप कुमार – एचडीएफसी बैंक
▫️ताथी नीदु – बैंक ऑफ महाराष्ट्र
▫️राणा रंजन – नेशनल इंश्योरेंस
▫️राहुल कुमार – न्यू इंडिया इंश्योरेंस

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए की गई यह बैठक विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निपटारे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होती है या नहीं देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page