गयाजी में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

0
1759409593079.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 02 अक्टूबर 2025,


गयाजी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, सफ़ीना ए.एन. उपस्थित रहीं। साथ ही ज़िला पदाधिकारी गयाजी शशांक शुभंकर, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद गांधी मंडप जाकर गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें अविनाश चंद्र झा ने शांति/गीता पाठ किया, मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं (पनहर मस्जिद) ने क़ुरआन शरीफ़ का पाठ किया, ज्ञानी दयाल सिंह (गुरुद्वारा गया) ने भजन प्रस्तुत किया, महाबोधि मंदिर गया के भिक्खु धर्मेंद्र जी व अन्य भंते ने भगवान बुद्ध के उपदेशों पर प्रकाश डाला तथा गांधी मैदान चर्च की अंजली प्रधान ने बाइबल का पाठ किया।

इसके अलावा समाहरणालय, गयाजी स्थित महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर भी जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page