डीएम और एसएसपी ने किया डिस्पैच सेंटर, ईवीएम कमीशनिंग एवं स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

0
IMG-20251011-WA0008.jpg
Share with


आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अक्टूबर 2025

गयाजी, बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा हेतु आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर तथा वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने शेरघाटी, इमामगंज एवं बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर, ईवीएम कमीशनिंग, ईवीएम सीलिंग एवं स्ट्रॉन्ग रूम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर की संरचना, यातायात नियंत्रण, वाहन पार्किंग, पोलिंग पार्टी प्रेषण प्रक्रिया तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से की जाएं।

डीएम ने बताया कि शेरघाटी विधानसभा के लिए एसएमएसजी कॉलेज, इमामगंज विधानसभा के लिए रंगलाल हाई स्कूल, शेरघाटी में ईवीएम कमीशनिंग, डिस्पैच, सीलिंग, और वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में पृथक पोलिंग पार्टी मिलान पंडाल एवं पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी निगरानी, लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था, तथा सुरक्षा बलों की तैनाती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

“डिस्पैच सेंटर निर्वाचन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु है, जहाँ से प्रत्येक मतदान दल अपने कर्तव्यों के लिए प्रस्थान करता है। यहाँ की हर व्यवस्था पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी होनी चाहिए।”

शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गयाजी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने पोलिंग पार्टी मिलान, सामग्री वितरण, भोजन एवं पेयजल सुविधा, शौचालय व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि तैयारियों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही सभी कोषांग प्रभारी से प्रतिदिन अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

इसके बाद डीएम ने शेरघाटी अनुमण्डल कार्यालय परिसर में बने नॉमिनेशन केंद्रों का भी निरीक्षण किया। यहाँ शेरघाटी, इमामगंज और बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नॉमिनेशन केंद्र बनाए गए हैं।


डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक नॉमिनेशन केंद्र पर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी, ट्रैफिक प्लान एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी को निर्देश दिया कि नॉमिनेशन के दौरान वाहन आवागमन और पार्किंग योजना को प्रभावी ढंग से लागू करें।

डीएम ने वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग क्षेत्रों, शेड, बिजली, पानी, टॉयलेट और फ्यूल सप्लाई की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ईंधन आपूर्ति के लिए फ्यूल टैंकर की व्यवस्था डिस्पैच सेंटर पर ही रखी जाए, ताकि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ या ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

इसके अलावा, डीएम द्वारा शेरघाटी अनुमण्डल कार्यालय में बनाए गए सिंगल विंडो कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि सिंगल विंडो में आने वाले सभी आवेदन जिला व्यय कोषांग को तत्काल सूचित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता गया, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page