आपदा पीड़ित के आश्रित परिवारों को किया गया अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान

0
1759760934073.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 अक्टूबर 2025,


गयाजी, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर आज विभिन्न अंचल क्षेत्रों में आपदा से हुई घटनाओं में मृत व्यक्तियों के निकटतम आश्रितों को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान किया गया है। संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से यह भुगतान किया गया।

आज कुल तीन (03) आश्रित परिवारों को प्रत्येक को ₹4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है।

विवरण इस प्रकार है:

1. मानपुर अंचल क्षेत्र के रूपसपुर गाँव निवासी मंजू देवी की मृत्यु लू लगने से हुई थी। उनके निकटतम परिजन को ₹4,00,000 की राशि दी गई।


2. वजीरगंज अंचल क्षेत्र के भिंडस गाँव निवासी सुरेंद्र मांझी की मृत्यु वज्रपात (बिजली गिरने) से हुई थी। उनके परिजन को ₹4,00,000 की राशि दी गई।


3. टिकारी अंचल क्षेत्र के मऊ ग्राम निवासी कोशमी कुमारी की मृत्यु आंधी-तूफान में दीवार गिरने से हुई थी। उनके परिवार को ₹4,00,000 की राशि दी गई।



डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपदा घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जांच कर पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page