गयाजी में फिर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, छुट्टी से लौटकर समय पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर एसएसपी की कार्रवाई
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 08 सितंबर 2026
गयाजी: जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर एक बार फिर कड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार को पुलिस केन्द्र, गयाजी में की गई जांच के दौरान निर्धारित समय पर अवकाश से वापस लौटकर ड्यूटी पर योगदान नहीं देने के मामले में कुल 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
निलंबित पुलिसकर्मियों में एक पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.), एक सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (स.अ.नि.) और सात सिपाही शामिल हैं।
अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजग रहने का निर्देश
एसएसपी सुशील कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्य के प्रति अनुशासित और सजग रहने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने तथा विभागीय अनुशासन का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
पुलिस विभाग की ओर से इस कार्रवाई को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
