गयाजी में 13 अप्रैल को लगेगा रोजगार शिविर, 225 से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

0
image_search_1770576910636.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 10 अप्रैल 2026,

गयाजी; जिले में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। इसके लिए 13 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार शिविर अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा राम भजन प्राइवेट आईटीआई, पंतनगर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

225 से अधिक पदों पर होगी बहाली

इस शिविर में बिग लीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 225 से अधिक युवाओं का चयन किया जाएगा।

भर्ती निम्न पदों पर की जाएगी:
🔹MIG वेल्डर
🔹ब्रेजर वेल्डर
🔹प्रेस मशीन ऑपरेटर
🔹रोबोट मशीन ऑपरेटर
🔹हेल्पर
🔹मशीन ऑपरेटर
🔹मैनपावर एवं प्रोडक्शन मैनेजमेंट

वेतन और कार्यस्थल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चयनित अभ्यर्थियों को 13,200 रुपये से 17,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया और योग्यता
🔹अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
🔹चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू एवं कार्य अनुभव के आधार पर
🔹शिविर पूरी तरह निशुल्क है

इस सम्बन्ध में जिला नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने कहा कि यह इंटरमीडिएट और आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन मौका है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की और बताया कि अच्छी संख्या में पदों पर भर्ती के साथ आकर्षक वेतन भी दिया जा रहा है।

युवाओं के लिए अन्य योजनाएं भी जारी

अवर प्रादेशिक नियोजनालय गयाजी द्वारा युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।
हाल ही में:
🔹73 अभ्यर्थियों को टूल किट
🔹54 अभ्यर्थियों को स्टडी किट वितरित की गई है
यह योजनाएं युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page