गयाजी में पंचायत योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

0
IMG-20260402-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अप्रैल 2026,

गयाजी; पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर गुरुवार (02 अप्रैल 2026) को जिला परिषद्, गयाजी के सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार दास ने की, जबकि संचालन जिला पंचायत राज पदाधिकारी आदित्य कुमार ने किया।

विभिन्न योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

बैठक में 15वीं वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग, मोक्षधाम योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण, उसकी क्रियाशीलता, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना समेत कई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके अलावा जीएसटी, आयकर एवं अन्य कटौतियों, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र, आरटीपीएस, ई-ग्राम कचहरी और “मेरा गाँव मेरी धरोहर” जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

समीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सरकार की योजनाओं का निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

कन्या विवाह मंडप योजना पर विशेष जोर

कन्या विवाह मंडप योजना के तहत स्वीकृत योजनाओं का प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर जिला पंचायत राज कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन पंचायतों में यह योजना लंबित है, वहां भूमि चिन्हित कर अंचल अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजने को कहा गया।

कम खर्च करने वालों पर होगी कार्रवाई

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं में 50 प्रतिशत से कम राशि खर्च करने वाले पदाधिकारियों/कर्मियों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page