कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान

0
IMG-20250906-WA0009.jpg
Share with


आर्यावर्त वाणी |गयाजी | 06 सितंबर 2025,

महिला एवं बाल विकास निगम, गया जी के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षी प्रखंड कोंच के प्रखंड सभागार में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला मिशन समन्वयक सुशांत आनंद ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 (पोश एक्ट) से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं निसंकोच 181 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि नीरज कुमार ने स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की जानकारी देते हुए जननी सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा कुपोषित बच्चों की पहचान एवं पोषण पुनर्वास केंद्र से जुड़ी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जीविका दीदी से अपील की कि वे अपने समूह बैठकों में संस्थागत प्रसव और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु 104 हेल्पलाइन की जानकारी साझा करने का आग्रह किया।

इस दौरान सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर आयोजित एचएसएनडी से जुड़ी जानकारी भरने की प्रक्रिया समझाई गई। वहीं, आकांक्षी प्रखंड फेलो दिवेश कुमार ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में यूनिसेफ प्रतिनिधि श्रृंखला कुमारी, प्रखंड समन्वयक सुधीर कुमार, महिला पर्यवेक्षिका समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page