हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गयाजी में उत्साह, स्कूलों में रंगोली, वंदे मातरम् और तिरंगा रैली का आयोजन

0
IMG-20260811-WA0001.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 11 अगस्त 2026,

गयाजी: जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान–2026 पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ चलाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के नेतृत्व में 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य आम लोगों के बीच राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन और तिरंगा रैली सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

तिरंगा लेकर निकली रैलियों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। वहीं, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी व्यापक जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आप भी बनें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं। इसके साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड कर राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर को तिरंगे के गौरव से सजाएं और देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं

हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर दिल तिरंगा 🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page