प्रशासनिक आदेश उल्लंघन के आरोप में गयाजी के स्कूल पर प्राथमिकी दर्ज

0
Screenshot_2025_1223_222701.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 दिसंबर 2025,

गयाजी; जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए गयाजी जिला प्रशासन द्वारा 24 दिसंबर 2025 तक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। साथ ही कक्षा 6 से ऊपर के छात्रों के लिए कक्षाएं केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित करने का निर्देश जिला दंडाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा जारी किया गया था।

इसी क्रम में आज शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने रघुकुल इंटरनेशनल स्कूल, चपरदह रोड, गयाजी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना करते हुए कक्षा 1 से 5 के बच्चों की क्लासें जारी थीं।

इस गंभीर उल्लंघन को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा विभाग की ओर से मगध मेडिकल थाना में विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि ठंड से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page