गयाजी में डॉ प्रेम कुमार ने बागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

0
IMG-20260221-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 फरवरी 2026,

गयाजी; शहर के बागेश्वरी गुमटी (71A समपार फाटक) के पास बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को लेकर शनिवार को शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए नींव रखकर परियोजना का शुभारंभ किया।

लंबे समय से उठ रही थी ओवरब्रिज की मांग

भूमि पूजन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वरी गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने इस परियोजना को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि गयाजी शहर में बनने वाला यह तीसरा ओवरब्रिज है और इसके पूरा होने पर यातायात व्यवस्था और सुगम होगी।

धार्मिक और आधारभूत संरचना विकास पर जोर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गयाजी में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रेतशिला पर रोपवे का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है तथा करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार मिलकर गयाजी के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और विकास पर कार्य कर रही है।

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों ने रखी अपनी समस्याएं

भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद कई स्थानीय लोग विधानसभा अध्यक्ष से मिले और भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि पुल निर्माण के कारण कई घर, दुकान और छोटे व्यवसाय प्रभावित होंगे, जिससे रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो सकता है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अधिकारी, इंजीनियर और स्थानीय लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, कार्य प्रमंडल गयाजी के कार्यपालक अभियंता आलोक शरण, वरीय परियोजना अभियंता आकाश दीप, कनीय अभियंता दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रीति कुमारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों के स्थानीय लोग तथा निर्माण एजेंसी बी. के. कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page