पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव-2026 में जुटे जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, संघर्ष और संकल्प को किया याद

0
IMG-20260817-WA0010.jpg

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 17 अगस्त 2026

गयाजी: जिले के मोहड़ा प्रखंड स्थित ग्राम गेहलौर में सोमवार को पर्वत पुरुष दशरथ मांझी महोत्सव-2026 के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन, अतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमित कुमार,सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), दिव्यांजलि जायसवाल,अपर पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नीमचक बथानी, केशव आनंद, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी भी उपस्थित थे।

दशरथ मांझी के संघर्ष और दृढ़ संकल्प को किया याद

कार्यक्रम में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के संघर्ष, साहस और दृढ़ संकल्प को स्मरण किया गया। उनके समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दशरथ मांझी का जीवन कठिन परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य के प्रति अडिग रहने और असंभव को संभव करने के संकल्प की मिसाल है।

खुशी कक्कड़ की प्रस्तुति ने बांधा समां

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकार खुशी कक्कड़ ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा।

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम के दौरान गयाजी पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से समुचित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ign:middle;background-repeat:repeat;overflow:hidden;padding:0;cursor:pointer;box-sizing:content-box">

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page