सीयूएसबी में क्रिएटिव फोटोग्राफी की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थी, लाइट ट्रेल और लॉन्ग एक्सपोज़र का मिला प्रशिक्षण

0
IMG-20261009-WA0001
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 अक्टूबर 2026

गयाजी: शुक्रवार को दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार एवं मीडिया विभाग की ओर से फोटोग्राफी एवं फोटो जर्नलिज्म पाठ्यक्रम के अंतर्गत ‘लाइट एंड फायर: द आर्ट ऑफ क्रिएटिव फोटोग्राफी’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को रचनात्मक फोटोग्राफी की तकनीकों की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला का संयोजन सहायक प्राध्यापक डॉ. नेहा सूर्यवंशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. आतिश पराशर के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी को केवल तकनीकी कौशल तक सीमित न रखकर प्रभावशाली दृश्य कहानी कहने की कला के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कैनन इंडिया के विशेषज्ञ ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में कैनन इंडिया के प्रोफेशनल फोटोग्राफर एवं मेंटर वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को रचनात्मक फोटोग्राफी की विभिन्न तकनीकों से परिचित कराया।

उन्होंने प्रकाश और आग जैसे चुनौतीपूर्ण विषयों को कैमरे में कलात्मक ढंग से कैद करने के लिए कैमरा सेटिंग्स, कैमरा मूवमेंट और कम्पोजिशन की सही समझ के महत्व को समझाया।

एक्सपोज़र ट्रायंगल और लॉन्ग एक्सपोज़र का किया अभ्यास

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने एक्सपोज़र ट्रायंगल की अवधारणा को व्यावहारिक रूप से समझा। उन्होंने सीखा कि कैमरे की सेटिंग्स में संतुलन बनाकर कम रोशनी और आग जैसे प्रकाश स्रोतों के साथ आकर्षक एवं प्रभावशाली तस्वीरें कैसे ली जा सकती हैं।

लाइव डेमो और हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों ने लाइट ट्रेल, फायर इफेक्ट और लॉन्ग एक्सपोज़र फोटोग्राफी जैसी रचनात्मक तकनीकों का अनुभव प्राप्त किया।

तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मक प्रयोग पर जोर

यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान और रचनात्मक प्रयोग सीखने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और संसाधन व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page