सिटी एसपी ने लिया सिविल कोर्ट गयाजी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
IMG-20260516-WA0005.jpg
Spread the love

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 मई 2026,

गयाजी: विधि व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शुक्रवार को सिटी एसपी ने सिविल कोर्ट, गयाजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया और न्यायालय की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कंट्रोल रूम और सुरक्षा बिंदुओं की हुई समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में कंट्रोल रूम, चारदीवारी, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर में तैनात पुलिस बल की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।

पुलिस प्रशासन सतर्क

गयाजी पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण संस्थानों एवं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page