जगदीशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

0
Screenshot_2026_0213_145725.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | भोजपुर | 12 फरवरी 2026,

जगदीशपुर (आरा)। नगर के डीएम रोड स्थित एक निजी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साह ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री अर्जुन प्रसाद द्वारा किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें “सादा जीवन, उच्च विचार” का प्रतीक बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वक्ताओं ने कहा कि वे एक प्रखर चिंतक, शास्त्री, अर्थशास्त्री, पत्रकार और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता थे। उन्होंने देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नगर महामंत्री कुमार गौतम सिन्हा, आदित्य कुमार, अरुण सिंह, माधव केशरी, विनय मिश्रा, नागेंद्र केशरी, संजय पासवान, सतीश कुमार गुप्ता, राजकुमार पटवा, शिवजी प्रसाद, रवि सिन्हा हीरू, बजरंगी केशरी, दिलीप कांस्यकार, कांति देवी, आर.के. चंचल, रोहन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page