भारत विकास परिषद् की गया महानगर कार्यशाला संपन्न, संगठन विस्तार और सेवा कार्यों को नई गति देने पर मंथन

0
IMG-20260706-WA0006.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 06 जुलाई 2026,

गयाजी: भारत विकास परिषद्, दक्षिण बिहार प्रान्त के तत्वावधान में रविवार को गया महानगर कार्यशाला का भव्य आयोजन मानपुर स्थित अग्रवाल विला, ओंकार ऑटो कैंपस परिसर में संपन्न हुआ। कार्यशाला में परिषद् की विभिन्न शाखाओं से आए सैकड़ों सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सेवा गतिविधियों, संस्कार निर्माण तथा भावी कार्ययोजना को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

कार्यशाला का आयोजन गया जिला संयोजक तोषण मैतिन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद् केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, समाजसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित एक सशक्त मंच है। उन्होंने सभी सदस्यों से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

दक्षिण बिहार प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने परिषद् के ध्येय, उद्देश्य एवं विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परिषद् सेवा, संस्कार, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक प्रो. रंजीत कुमार वर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता विस्तार को आवश्यक बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक समाजसेवी व्यक्तियों को परिषद् से जोड़कर सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

क्षेत्रीय संयोजक (पर्यावरण) डी.के. शर्मा ने परिषद् की कार्यप्रणाली, बैठक संचालन एवं संगठनात्मक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रान्तीय वित्त सचिव सी.ए. सभ्यसाची ने पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन को संगठन की सफलता का आधार बताया।

कार्यशाला में विकास रत्न देवनाथ मेहरवार, प्रान्तीय संरक्षक ओंकार नाथ मैतिन (मुन्ना बाबू), क्षेत्रीय संयोजक (सेवा) अमृतेश कुमार, क्षेत्रीय संयोजक (संस्कार) डॉ. शांति सिंह, प्रान्तीय संयोजक (सेवा) अमरनाथ मेहरवार, प्रान्तीय संयोजक (पर्यावरण) राधेकांत शर्मा तथा प्रान्तीय संयोजिका (महिला) चिंता कुमारी ने सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में गया नगर, गया पूर्वी, अनुग्रहपुरी, गायत्री, मगध एवं केंदुई शाखाओं सहित परिषद् की विभिन्न इकाइयों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें डॉ. प्रमोद सिन्हा, प्रण मित्तल, डॉ. लालन किशोर आरोही, जगदीश प्रसाद यादव, आशुतोष, सुमन जैन, गिरीश प्रसाद, सुमन विश्वकर्मा, पुरेन्द्र सावर्ण्य एवं डॉ. नितीश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन, समस्त व्यवस्थाओं का समन्वय तथा धन्यवाद ज्ञापन गया जिला संयोजक तोषण मैतिन ने किया।
कार्यशाला में लिए गए संगठनात्मक निर्णयों और सेवा गतिविधियों के विस्तार के संकल्प के साथ परिषद् ने समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page