बेलागंज में “विकसित भारत @ 2047” पर आधारित चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का भव्य समापन

0
IMG-20260124-WA0004.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 24 जनवरी 2026,

बेलागंज (गयाजी)। पत्र सूचना कार्यालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय पटना के क्षेत्रीय कार्यालय, गयाजी द्वारा श्री अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलागंज में आयोजित “विकसित भारत @ 2047” पर आधारित चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आज विधिवत और भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी पं. यदुनंदन शर्मा की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। समापन समारोह की मुख्य अतिथि बेलागंज विधायक मनोरमा देवी रहीं।

मुख्य अतिथि का स्वागत एवं समारोह का शुभारंभ

समारोह में गयाजी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा द्वारा  विधायक मनोरमा देवी सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र निर्माण और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

विकसित भारत के संकल्प में हर वर्ग की भूमिका अहम : मनोरमा देवी

अपने संबोधन में मनोरमा देवी ने कहा कि “विकसित भारत @ 2047” का सपना तभी साकार होगा जब ग्रामीण क्षेत्रों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को विकास की मजबूत नींव बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पं. यदुनंदन शर्मा के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम में किसानों की आवाज बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए सतत संघर्ष करते रहे।

ग्रामीण विकास और जनभागीदारी पर दिया गया जोर

लोदीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन सागर ने ग्रामीण स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। समाजसेवी दिलीप कुमार ने सामाजिक एकजुटता, स्वच्छता और शिक्षा को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए जनभागीदारी पर बल दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नैतिक मूल्यों और शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार

नियमापुर आश्रम, बेलागंज की सरोज सिंह ने नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताया, वहीं शोधार्थी एवं समाजसेवी कुमारी रिंकू ने विद्यार्थियों और युवाओं से नवाचार, अनुसंधान और शिक्षा के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

सरकारी योजनाओं और जागरूकता पर प्रकाश

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा ने भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और “विकसित भारत @ 2047” के संकल्प की जानकारी देते हुए कहा कि यह लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब जागरूकता अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं, ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम में लगभग 1000 से 1200 लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर गीत-नाटक विभाग के कलाकारों द्वारा हिंदी और भोजपुरी भाषा में देशभक्ति एवं विकास पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से “विकसित भारत @ 2047” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, पटना के राजू कुमार एवं दीपक कुमार भी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी अतिथियों, कलाकारों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक स्वर में “विकसित भारत @ 2047” के लक्ष्य को साकार करने हेतु सहयोग और सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page