सीयूएसबी के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बाल विवाह के खिलाफ ली शपथ

0
IMG-20261128-WA0005
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 28 नवम्बर 2026,


गयाजी। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवकों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण की। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिंकी ने किया।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि शपथ ग्रहण के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण, बच्चों के अधिकारों की रक्षा और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव

एनएसएस संयोजक प्रो. उषा तिवारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इसके उन्मूलन के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण तथा बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page