कार्तिक पूर्णिमा को लेकर डीएम और एसएसपी ने विष्णुपद मंदिर व घाटों का किया निरीक्षण

0
Screenshot_2026_1123_180915
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 नवम्बर 2026,


गयाजी। कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विष्णुपद मंदिर और आसपास स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, नगर आयुक्त, गयाजी नगर निगम तथा टाउन डीएसपी-1 भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई और सुगम आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और पर्व के दौरान सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विष्णुपद मंदिर और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page