ईंट-भट्ठा बकाया राशि के एकमुश्त समाधान योजना पर बैठक, पांच भट्ठा मालिकों ने दिखाई रुचि

0
IMG-20261123-WA0012
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 23 नवम्बर 2026,


नीमचक बथानी (गयाजी)। ईंट-भट्ठों पर बकाया राशि के निपटारे को लेकर बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग की ओर से शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना के प्रति भट्ठा मालिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 23 नवंबर 2026 को नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद और गयाजी जिले की खनन निरीक्षक स्पृहा सिंह ने की।

बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ईंट-भट्ठा मालिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिन्हें सरकार की एकमुश्त समाधान योजना के प्रावधानों और इसका लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक ईंट-भट्ठों पर बकाया राशि का एकमुश्त निपटारा किया जा सकता है। बैठक में मौजूद पांच भट्ठा मालिकों ने योजना का लाभ लेने की इच्छा जाहिर की।

20 दिसंबर 2026 तक है योजना की अवधि

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, योजना की अवधि 21 सितंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इसके तहत संबंधित ईंट-भट्ठा मालिकों को बकाया राशि में से ब्याज की रकम छोड़कर शेष मूल बकाया राशि जमा करनी होगी। राशि जमा होने के बाद संबंधित खनन पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारी को प्रतिवेदन दिया जाएगा कि संबंधित नीलाम पत्र देनदार पर अब कोई बकाया मांग नहीं है। इसके आधार पर नीलाम पत्र वाद का निस्तारण किया जा सकेगा।

किन ईंट-भट्ठों को मिलेगा लाभ?

योजना के तहत वैसे ईंट-भट्ठे आच्छादित होंगे, जिनके स्वामित्व की राशि जमा नहीं करने के कारण 31 अगस्त 2026 तक उनके विरुद्ध खनन पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्र वाद दायर किया जा चुका है। एकमुश्त समाधान की राशि जमा करने के बाद जिला खनिज फाउंडेशन, आयकर एवं अन्य करों की राशि जमा करनी होगी। इसके बाद संबंधित खनन पदाधिकारी नीलाम पत्र पदाधिकारी को अपना प्रतिवेदन सौंप सकेंगे।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य ईंट-भट्ठा मालिकों को बकाया राशि के निपटारे का अवसर देना और लंबित नीलाम पत्र मामलों का समाधान करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page