गया कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया NCC दिवस, छात्राओं की भागीदारी रही खास

0
IMG-20261122-WA0007
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 22 नवम्बर 2026,


गयाजी। गया कॉलेज में रविवार को 1/6 SW कंपनी की ओर से राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में देशभक्ति, अनुशासन और एकता का माहौल देखने को मिला। आयोजन में कंपनी के सभी कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

भाषण और गायन प्रतियोगिता में कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के संरक्षण तथा कंपनी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ANO) लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंका राय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

NCC दिवस के अवसर पर भाषण और गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट्स ने एनसीसी के महत्व, अनुशासन और राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, गायन प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

अनुशासन, एकता और देश सेवा का दिया संदेश

कार्यक्रम के समापन पर ANO लेफ्टिनेंट डॉ. प्रियंका राय ने सभी कैडेट्स को NCC दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, एकता और देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और अपनी प्रतिभा के माध्यम से NCC के मूल्यों को प्रदर्शित किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page