गया में लोक अदालतों की तैयारी तेज, लंबित मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस देने का निर्देश

0
IMG-20261103-WA0000
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 नवम्बर 2026,

गयाजी। आगामी 21 नवंबर को आयोजित होने वाली एनआई एक्ट वादों की विशेष लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान 3.0 और 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीनों आयोजनों के तहत अधिकाधिक लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित वादों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित करने और पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने को कहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आपसी समझौते से विवाद सुलझाने की पहल

उन्होंने समझौते की संभावना वाले मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने तथा पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देकर उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही चिह्नित मामलों की नियमित समीक्षा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक में न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शशिकांत ओझा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास सहित सभी एसीजेएम एवं प्रथम और द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page