सीयूएसबी की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ एजुकेशन का दबदबा, दोनों वर्गों में जीता खिताब

0
IMG-20261102-WA0006
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 नवम्बर 2026,

गयाजी। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के मिल्खा सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गेम्स एंड स्पोर्ट्स कमिटी के तत्वावधान में अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में हुई इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 3 टीमों ने भाग लिया। स्कूल ऑफ एजुकेशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में स्कूल ऑफ एजुकेशन ने स्कूल ऑफ अर्थ, बायोलॉजिकल एंड एनवायरनमेंटल साइंस को लगातार दो सेटों में 25-15 और 25-11 से हराकर 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं, महिला वर्ग में भी स्कूल ऑफ एजुकेशन ने अपने दोनों मुकाबले 2-0 से जीतकर पहला स्थान हासिल किया। स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट उपविजेता रहा।

पुरुष वर्ग में नमन कुमार भारद्वाज को बेस्ट अटैकर, विक्रम कुमार को बेस्ट सेटर और अमन कुमार को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। महिला वर्ग में शिवानी सिंह को बेस्ट अटैकर का पुरस्कार मिला।

जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page