मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक, फुट ओवरब्रिज की उठी मांग

0
Screenshot_2026_1029_231219
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 अक्टूबर 2026,

गयाजी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने डोभी-पटना राजमार्ग पर दुर्घटनाओं के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात और नियमों के पालन का संदेश दिया।

एनएसएस इकाई ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित चौराहे पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई। इकाई के अनुसार, इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की गई। साथ ही, लिफ्टयुक्त फुट ओवरब्रिज बनाने का विकल्प भी सुझाया गया। इकाई ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों और मंत्रालय तक पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं होने पर चिंता बनी हुई है।

नुक्कड़ नाटक में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने और सड़क पार करने से पहले दोनों ओर देखने जैसे जरूरी संदेश दिए गए।

कार्यक्रम एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार के मार्गदर्शन और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें श्वेता कुमारी, धीरज कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, चंदन कुमार, खुशबू कुमारी और प्रेम कुमार ने भाग लिया।

डॉ. रविन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन और सावधानी बरतकर कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। एनएसएस इकाई ने विश्वविद्यालय के आसपास सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय के प्रयास जारी रखने की बात कही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page