सेवा पर्व” के तहत गयाजी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 3,000 पौधे लगाए गए

0
IMG-20250918-WA0026.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी |18 सितंबर 2025,


गयाजी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर गया वन प्रमंडल द्वारा सेवा पर्व (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के अवसर पर राज्यव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डोभी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बजौरा में गुरुवार को विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर 3,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया, जबकि 2 अक्टूबर तक कुल 10,200 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को अपनी माँ के नाम पर पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया। वृक्षारोपण में स्थानीय एवं देशज प्रजातियों को प्राथमिकता दी गई, ताकि पर्यावरणीय संतुलन और जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके।

पौधरोपण करते छात्र छात्राएं


सेवा पर्व अभियान में विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। छात्रों को पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित क्रांति और सतत विकास का संदेश दिया गया। आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान और जन-संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत वन विभाग द्वारा ‘स्वच्छ उत्सव’ भी मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता, कचरा कम करने, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, जल स्रोतों की रक्षा और स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में सेवा भाव, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page