कुड़वा बाजार में वैश्य समाज की आमसभा, रामाशीष साहू के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

0
IMG-20261009-WA0004
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 09 अक्टूबर 2026

कुड़वा (गयाजी)। जिले के कुड़वा बाजार में शुक्रवार को वैश्य समाज की आमसभा आयोजित की गई। एक निजी हॉल में हुई इस बैठक में रामाशीष साहू के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिए जाने की बात सामने आई। सभा में मौजूद सदस्यों ने हाथ उठाकर सामाजिक बहिष्कार और ‘हुक्का-पानी’ बंद करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक की अध्यक्षता आनंदी साहू ने की, जबकि मंच संचालन सुबोध प्रकाश ने किया। सभा में समाज के लोगों के बीच सामाजिक नियमों और पूर्व में लिए गए निर्णय के पालन को लेकर चर्चा हुई।

समाज के फैसले की अवहेलना का लगाया आरोप

सभा में वक्ताओं के अनुसार, जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव के मूल निवासी रामाशीष साहू के बेटे की सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्होंने कथित तौर पर समाज द्वारा 31 मार्च 2026 को लिए गए फैसले का पालन नहीं किया। वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब समाज के लोगों ने उनसे इस मामले में बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने समाज के निर्णय को चुनौती दी। हालांकि, इस मामले में रामाशीष साहू का पक्ष सामने नहीं आया है।

आमसभा में बहिष्कार के प्रस्ताव पर सहमति

मंच संचालन कर रहे सुबोध प्रकाश ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सभा के सामने पूरा मामला रखा। वहीं, अध्यक्षता कर रहे आनंदी साहू ने कहा कि समाज के निर्णय की अवहेलना और अपमान के मामले में सामाजिक बहिष्कार का विकल्प अपनाने की बात कही गई।

इसके बाद सभा में उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर रामाशीष साहू के सामाजिक बहिष्कार और ‘हुक्का-पानी’ बंद करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। सभा में इसे सर्वसम्मति से पारित किए जाने की बात कही गई।

कई सामाजिक पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, राष्ट्रीय तैलिका साहू सभा (गयाजी) के जिलाध्यक्ष राजनंदन साहू, आनंदी साहू, सुजीत कुमार, सुबोध प्रकाश, अनिल साहू सहित वैश्य समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page