पितृपक्ष मेला में श्रीधर सेवा ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर का डॉ. प्रेम कुमार ने किया निरीक्षण

0
IMG-20261004-WA0004
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 04 अक्टूबर 2026

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रीधर सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगाए गए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की।

शिविर में पहुंचने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा एवं सचिव शिवम कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। डॉ. प्रेम कुमार ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों से स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जानकारी ली और उनके सेवा कार्यों का उत्साहवर्धन किया।

श्रद्धालुओं को मिल रही निःशुल्क जांच और दवाएं

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि पितृपक्ष मेला शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगातार संचालित किया जा रहा है। यहां अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में श्रद्धालुओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर एवं शुगर स्क्रीनिंग, प्राथमिक उपचार तथा मुफ्त दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

डॉ. प्रेम कुमार ने विजिटर रजिस्टर में अपने संदेश में कहा कि गयाजी की पवित्र धरती पर आने वाले श्रद्धालुओं को चौबीसों घंटे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेले में दूर-दराज से आने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना ट्रस्ट का सराहनीय एवं पुनीत प्रयास है।

शिविर में डॉ. अमरेश कुमार, गौतम कुमार एवं अशोक कुमार सहित चिकित्साकर्मी एवं स्वयंसेवक सेवा दे रहे हैं। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य, स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page