माता-पिता को याद कर भावुक हुए जीतन राम मांझी, 82वें जन्मदिन पर किया पौधारोपण

0
Screenshot_2026_1004_161928
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 अक्टूबर 2026

गयाजी: जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव महकार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपना 82वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन्मदिन समारोह में समर्थकों, शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

जन्मदिन के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब जीतन राम मांझी ने अपने माता-पिता को याद किया। माता-पिता के महत्व और अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनकी आंखें नम हो गईं और वे भावुक हो उठे।

मांझी ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर जीवन में कोई नहीं होता। उन्होंने अपने जीवन में माता-पिता के योगदान और उनके दिए संस्कारों को याद करते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वे माता-पिता के प्रति अपने कर्तव्य और उनके संस्कारों को सर्वोपरि मानते हैं।

उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए माता-पिता के प्रति सम्मान और कर्तव्यबोध को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस दौरान उनकी भावुकता देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक नजर आए।

इसके बाद उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और पौधारोपण किया। पौधारोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में इनके पुत्र और पुत्रवधू के साथ साथ अतिथियों ने भी पौधरोपण किया।

जन्मदिन समारोह में उनके बेटे एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन, पुत्रवधू एवं इमामगंज विधायक दीपा कुमारी, अतरी विधायक रोमित कुमार सहित कई नेता, समर्थक और शुभचिंतक मौजूद रहे।

जीतन राम मांझी का 82वां जन्मदिन जहां परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए खुशी का अवसर रहा, वहीं माता-पिता को याद करते हुए उनका भावुक होना समारोह का सबसे संवेदनशील और भावुक क्षण रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page