पिंडदानियों के बीच पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, विधिक सहायता स्टॉल का किया निरीक्षण

0
Screenshot_2026_1002_173641
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 02 अक्टूबर 2026

गयाजी। पितृपक्ष के अवसर पर पिंडदान के लिए गयाजी पहुंचे पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायाधीश, विवेक चौधरी सपरिवार विष्णुपद क्षेत्र स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के विधिक सहायता स्टॉल पहुंचे। इस दौरान पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह भी सपरिवार स्टॉल पर उपस्थित रहे।

दोनों न्यायमूर्तियों ने सपरिवार पिंडदान किया और इसके बाद विधिक सहायता स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल के माध्यम से पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को पेयजल, लस्सी, बिस्किट, फल, सुविधा सहायता एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

न्यायमूर्तियों ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनके बीच गमछा, अंगवस्त्र, लस्सी, पानी, बिस्किट एवं फल वितरित किए। उन्होंने स्टॉल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद पिंडदानियों एवं श्रद्धालुओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी सरल भाषा में दी जानी चाहिए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ. राकेश कुमार सिंह, सचिव अरविंद कुमार दास, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रकाश कुमार राय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पितृपक्ष मेला क्षेत्र में लगाए गए स्टॉल पर श्रद्धालुओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता की जानकारी दी जा रही है। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक विधिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page