गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शिक्षा शास्त्र विभाग में माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित

0
IMG-20261002-WA0002
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 अक्टूबर 2026

गयाजी। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गया कॉलेज, गयाजी के शिक्षा शास्त्र विभाग में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शिक्षा शास्त्र विभाग, गया कॉलेज, गया एवं दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने किया।

गांधी के शैक्षिक दर्शन में निहित है आज की शिक्षा व्यवस्था का आधार

इस अवसर पर डॉ. धनंजय धीरज ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी के शैक्षिक दर्शन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लिखना, पढ़ना और अंकगणित गांधी के शैक्षिक दर्शन के महत्वपूर्ण आधार हैं और शिक्षा के इन बुनियादी तत्वों की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।

स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए डॉ. धनंजय धीरज ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

डॉ. मार्कंडेय पांडे एवं डॉ. सदरे आलम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

विभाग और आसपास के परिसर की हुई साफ-सफाई

स्वच्छता अभियान के दौरान शिक्षा शास्त्र विभाग एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई। अभियान में विभाग के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा एम.एड. एवं प्रथम वर्ष के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा शास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. निखत परवीन एवं विदुषी कुमारी सहित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षा पीठ से जुड़े मानसी चौधरी, सत्यम कुमार, चंदन कुमार, बसंत कुमार, प्रेमलता एवं मोहम्मद आसिम जुबेर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page