स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गया कॉलेज में NSS, NCC एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

0
IMG-20261002-WA0001
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 01 अक्टूबर 2026

गयाजी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गया कॉलेज, गयाजी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कॉलेज परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ विद्यार्थियों और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प

अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देश पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य प्रो. विभा सिंह, डॉ. मार्कण्डेय पांडेय, डॉ. हर्षवर्धन सिंह चौहान, डॉ. विशाल यादव, डॉ. संजय तिवारी एवं डॉ. रवि कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।

NSS स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने चलाया जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र एवं NCC ऑफिसर डॉ. संजय तिवारी के नेतृत्व में NSS के स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद पार्क की साफ-सफाई भी की गई।

वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई में योगदान दिया।

स्वच्छता निरंतर अपनाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी

इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी विशेष अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर अपनाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को अपने घर, शैक्षणिक संस्थान और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page