सीयूएसबी के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग के 19 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ में रचा इतिहास
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 29 सितंबर 2026
गयाजी: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 9 और 10 सितंबर 2026 को इंग्लिश, कॉमर्स एवं सोशियोलॉजी विषयों के लिए आयोजित राष्ट्रस्तरीय परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा सहित विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने बधाई दी है।
इंग्लिश विभाग के 19 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (PRO) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग के रिकॉर्ड 19 विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट/जेआरएफ जून 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल विद्यार्थियों में सुरभि कुमार, पीयूष कुमार पांडेय, अन्नपूर्णा सिंह, दीपशिखा, आयुषी कुमारी, समागी, सुरभि गुप्ता, रिशु रंजन, श्रुति झा, सत्यम पांडेय, उज्मा फिरदौस, तारू, श्रेयांश, राहुल कुमार, गौरव कुमार, तुषार राज, रितु रश्मी, चंदन कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. विपिन कुमार सिंह ने विभाग के शिक्षक सदस्यों प्रो. रवींद्र कुमार वर्मा, डॉ. वी. पारिमला वेणु, डॉ. अर्पणा झा, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अभय लियोनार्ड एक्का, डॉ. सुनील कुमार तथा डॉ. सुदीप कुमार दास के साथ सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समाजशास्त्र विभाग के पांच विद्यार्थियों को सफलता
सोशियोलॉजिकल स्टडीज विभाग के भी पांच विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की। एमए सोशियोलॉजी की छात्रा प्रगति गुप्ता और छात्र उत्पल कुमार ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अर्हता प्राप्त की। वहीं रिया शर्मा और आर्यन क्वार्ल ने यूजीसी-नेट के लिए क्वालीफाई किया। एमए सोशल वर्क (MSW) के छात्र वायरल राज ने भी यूजीसी-नेट में सफलता हासिल की।
विभागाध्यक्ष प्रो. समापिका महापात्रा समेत प्रो. अनिल कुमार सिंह झा (डीन, सोशल साइंस), डॉ. जितेंद्र राम, प्रो. एम. विजय कुमार शर्मा, डॉ. सनात कुमार शर्मा, डॉ. हरेश नारायण पांडेय, डॉ. प्रियरंजन और डॉ. पारिजात प्रधान ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने भी हासिल की उपलब्धि
कॉमर्स एवं बिजनेस स्टडीज विभाग से अभिषेक कुमार सिंह ने यूजीसी-नेट के लिए क्वालीफाई किया, जबकि गौतम कुमार ने पीएचडी में प्रवेश के लिए निर्धारित पात्रता हासिल की। विद्यार्थियों की सफलता पर कॉमर्स विभाग के डीन एवं अध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार सहित डॉ. राजनारायणन एस, डॉ. पावस कुमार, डॉ. प्रदीप राम, डॉ. रचना विश्वकर्मा, श्रीमती रेनू और डॉ. थांगमिनलुन सिंगसिट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यूजीसी-नेट में सीयूएसबी के विद्यार्थियों की इस सफलता को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग के 19 विद्यार्थियों का एक साथ सफल होना विभाग के अकादमिक प्रदर्शन को रेखांकित करता है।
