CSIR NET-JRF 2026 में सीयूएसबी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, कई विद्यार्थियों ने हासिल की जेआरएफ की पात्रता

0
IMG-20260916-WA0000.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 16 सितंबर 2026

गयाजी: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने CSIR NET-JRF 2026 की राष्ट्रस्तरीय परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त की है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, विभिन्न स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बायोटेक्नोलॉजी के चार विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

सीयूएसबी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग से कुल चार विद्यार्थियों ने CSIR NET-JRF परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रो. राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में बायोटेक्नोलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहीं चेतना झा ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 57 हासिल करते हुए जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त की है।

वहीं कौशलेंद्र मिश्रा ने AIR 74 रैंक हासिल की है। विभाग की छात्रा सोनी कुमारी ने नेट परीक्षा में लेक्चररशिप के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि सनीश कुमार ने पीएचडी प्रोग्राम में नामांकन के लिए पात्रता हासिल की है।

विद्यार्थियों की सफलता पर विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार के साथ प्रो. दुर्ग विजय सिंह, प्रो. रिजवानुल हक, डॉ. नीतीश कुमार, डॉ. कृष्ण प्रकाश, डॉ. जावेद अहसन और डॉ. प्रतिष्ठा सोनकर ने बधाई दी।

लाइफ साइंस विभाग के पांच विद्यार्थियों ने मारी बाजी

डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ साइंस के पांच विद्यार्थियों ने भी CSIR NET-JRF परीक्षा में सफलता हासिल की है। विभाग के अशेष पाणिग्रही, बासित अली सिद्दीकी और राकेश मंडल ने सहायक प्रोफेसर एवं पीएचडी में नामांकन के लिए क्वालीफाई किया है।

वहीं विभाग की छात्राओं श्रद्धा और अनन्या सिंह ने पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त की है।

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार के साथ प्रो. राम प्रताप सिंह, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अमृता श्रीवास्तव, डॉ. तारा काशव, डॉ. मनोज पांचाल, डॉ. नवीन कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार और डॉ. लक्ष्मण कुमार मुर्मू ने शुभकामनाएं दीं।

केमिस्ट्री के अनिमेष ने AIR 34 के साथ हासिल की जेआरएफ पात्रता

सीयूएसबी के केमिस्ट्री विभाग के छात्र अनिमेष कुमार पुष्पराज ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 34 हासिल करते हुए जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त की है।

उनकी सफलता पर विभागाध्यक्ष एवं स्कूल ऑफ फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज के अधिष्ठाता प्रो. अतुल प्रताप सिंह के साथ प्रो. अमिया प्रियम, डॉ. जगन्नाथ रॉय, डॉ. गिरीश चंद्र, डॉ. अंगद कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र खत्रावत, डॉ. मौनी रॉय और डॉ. सप्तर्षि घोष ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जियोलॉजी के सौरभ कुमार ने AIR 57 के साथ जेआरएफ किया क्वालीफाई

जियोलॉजी विभाग के छात्र सौरभ कुमार ने भी CSIR NET-JRF परीक्षा में AIR 57 हासिल करते हुए जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त की है।

उनकी सफलता पर विभागाध्यक्ष प्रो. प्रफुल्ल कुमार सिंह के साथ प्रो. मिलन कुमार शर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह रावत, डॉ. विकल कुमार सिंह, डॉ. लोंगजाम कबिता चानू, डॉ. प्रीति राय और डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

सीयूएसबी के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की इस सफलता को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित विभागों के शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page