महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का सफल आयोजन

0
IMG-20260915-WA0005.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 15 सितंबर 2026

गयाजी: कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर, गयाजी में अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से 01 से 15 सितंबर 2026 तक 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर की गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. मोनिका पटेल द्वारा किया गया।

सिलाई एवं परिधान निर्माण का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई मशीन के संचालन से लेकर कपड़ों की कटिंग, विभिन्न प्रकार के परिधानों की सिलाई, नाप लेने की विधि, डिजाइन, फिनिशिंग सहित सिलाई कार्य को व्यावसायिक रूप से अपनाने की जानकारी दी गई।

महिलाओं को सिलाई एवं परिधान निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से व्यावहारिक कौशल पर जोर दिया गया, ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद स्वयं सिलाई कार्य शुरू कर सकें।

प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

प्रशिक्षण के अंतिम दिन 15 सितंबर 2026 को समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर, गयाजी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान इं. मनोज कुमार राय ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिलाई जैसे कौशल आधारित कार्यों के माध्यम से महिलाएं अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

कौशल प्रशिक्षण से बढ़ेंगे आजीविका के अवसर

प्रशिक्षण संचालक डॉ. मोनिका पटेल ने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता, उद्यमिता और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को सिलाई कार्य को आय सृजन के साधन के रूप में अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया है। इससे महिलाएं अपने स्तर पर स्वरोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page