गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में इंडक्शन मीट, नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी गई शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

0
IMG-20260903-WA0105.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 सितंबर 2026

गयाजी: गुरुवार को गया कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, अनुशासन, महाविद्यालय की व्यवस्था और उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराना था।

कुल गीत और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कुल गीत से हुआ। इसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया। आगत अतिथि का विभागाध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इंडक्शन मीट के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभागीय गतिविधियों और महाविद्यालयीन जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं’

शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं और शिक्षा जीवन निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए और अध्ययन के साथ अपने व्यक्तित्व के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।

नियमित कक्षाओं और विभागीय गतिविधियों में भागीदारी की अपील

कॉलेज के बर्सर डॉ. मारकंडे पांडे ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभाग की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और विभागीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने साझा किया अनुभव

इंडक्शन मीट में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के साथ द्वितीय वर्ष के बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ विद्यार्थियों की मौजूदगी से नए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्ययन के वातावरण और महाविद्यालयीन जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विभाग की शैक्षणिक व्यवस्था और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक निकहत परवीन, अजय शर्मा एवं विदुषी कुमारी उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में मुजाहिद इमाम अहमद, अश्विनी कुमार, संगीता राय, ताजवर नाज, साबिर अली एवं विकास कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रानी नीना प्रियदर्शनी ने किया, जबकि डॉ. मोहम्मद सदरे आलम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page