गयाजी में NCC 27 बिहार बटालियन में मॉक ड्रिल, अग्निशमन एवं बचाव कार्यों का कराया गया अभ्यास
आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 03 सितंबर 2026
गयाजी: जिला अंतर्गत NCC 27 बिहार बटालियन, गयाजी परिसर में गुरुवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन एवं बचाव कार्यों को त्वरित और प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराना था।
अग्निशमन कर्मियों ने दी व्यावहारिक जानकारी
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने आपात स्थिति में आग पर काबू पाने तथा बचाव कार्य संचालित करने की प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान संभावित अग्निकांड की स्थिति में तत्काल कार्रवाई, संसाधनों के समुचित उपयोग और बचाव कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने पर जोर दिया गया।
अग्निशमन विभाग की टीम रही मौजूद
मॉक ड्रिल में सब ऑफिसर अमरनाथ कुमार, प्रधान अग्निक उज्ज्वल कुमार शर्मा, अग्निक राकेश कुमार एवं अग्निक विभूति कुमार ने भाग लिया। टीम ने उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं संबंधित कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन और बचाव कार्यों के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया।
