घोषी के बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, तटबंध सुदृढ़ीकरण में तेजी के निर्देश

0
Screenshot_2026_0821_221628.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | जहानाबाद | 21 अगस्त 2026

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर शुक्रवार को जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, घोषी ने बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान तटबंधों की स्थिति और चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई।

मिट्टी भराई और सैंड बैग से बढ़ाई जाएगी मजबूती

निरीक्षण के दौरान निचले एवं कमजोर स्थलों पर मिट्टी भराई कर तटबंधों की ऊंचाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं जमींदारी बांध के कम ऊंचाई वाले हिस्सों में सैंड बैग, जियो-टेक्सटाइल बैग एवं कम्पैक्टर के माध्यम से मजबूतीकरण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा गया।

जलस्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश

कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

समयबद्ध तरीके से पूरा हो काम

अंचल अधिकारी, घोषी को सभी चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर चल रहे मरम्मत, मिट्टी भराई एवं तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा इन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों एवं तटबंधों की लगातार निगरानी जारी रखने की बात कही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page