खिजरसराय पुलिस निरीक्षक कार्यालय का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

0
IMG-20260821-WA0007.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 अगस्त 2026

गयाजी: जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय, अंचल खिजरसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अनुसंधान की नियमित समीक्षा के निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने पुलिस निरीक्षक, खिजरसराय को लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने तथा मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान की प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा सके।

थाना परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

निरीक्षण के दौरान खिजरसराय थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दिव्यांजलि जायसवाल को पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर थाना एवं अंचल के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page