23 अगस्त को निकलेगी श्री विष्णु धाम से श्री बैजूधाम तक दूसरी कांवर यात्रा

0
image_search_1787298921405.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 21 अगस्त 2026

गयाजी: श्री हरिहर कांवरिया संघ एवं श्री शिव नारायण सेवा संस्थान, गयाजी के संयुक्त तत्वावधान में श्री विष्णु धाम से श्री बैजूधाम, गुरुआ तक निकलने वाली दूसरी कांवर यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवर यात्रा का शुभारंभ 23 अगस्त, रविवार को सुबह 6 बजे किया जाएगा।

तीन वर्षों से हो रहा कांवर यात्रा का आयोजन

प्रेस वार्ता में संस्थापक डॉ. रमेश कुमार एवं युवा व्यवसायी तोषण मैतीन ने बताया कि डॉ. रमेश कुमार के नेतृत्व में लगातार तीन वर्षों से कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पहली कांवर यात्रा 9 अगस्त को निकाली गई थी, जबकि दूसरी कांवर यात्रा 23 अगस्त को निकाली जाएगी।

मार्ग में फलाहार, शर्बत और पेयजल की व्यवस्था

तोषण मैतीन ने बताया कि कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग में पांच से छह स्थानों पर फलाहार, शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। बाबा बैजूधाम पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद कांवरियों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

प्राथमिक उपचार की भी रहेगी व्यवस्था

आयोजकों के अनुसार, कांवर यात्रा के दौरान मार्ग में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। किसी कांवरिया को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कांवरियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद धार्मिक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page