गयाजी पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च अभियान में AK-47 की मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस और खोखा बरामद

0
IMG-20260819-WA0009.jpg
Share with

आर्यावर्त वाणी | गयाजी | 19 अगस्त 2026

गयाजी: जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने छकरबंधा थाना क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा कथित रूप से छिपाकर रखे गए हथियार एवं कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के निर्देशन में नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पिछुलिया मोड़ के जंगल से बरामदगी

पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त 2026 को सूचना मिली थी कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया मोड़ (बरहा घाटी) के जंगली इलाके में नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के दिशा-निर्देश में छकरबंधा थाना पुलिस और CRPF के पदाधिकारियों एवं जवानों की संयुक्त टीम गठित की गई।

संयुक्त सर्च अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र से AK-47 की एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया।

छकरबंधा थाना में मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के संबंध में छकरबंधा थाना कांड संख्या 31/26, दिनांक 18 अगस्त 2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह बरामदगी नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था को और बेहतर करने में सहायक होगी। गया पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों एवं अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page